औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा सीबीगंज में शिव आराध्या आइस फैक्ट्री में फिर दूसरी बार चोरों ने दिया घटना अंजाम

औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा सीबीगंज में शिव आराध्या आइस फैक्ट्री में फिर दूसरी बार चोरों ने दिया घटना अंजाम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली थाना सीबीगंज क्षेत्र के अज्ञात चोरों ने एक माह के अंदर लगातार दूसरी बार शिव आराध्या आइस फैक्ट्री से चोरी करते हुए कॉपर के सभी केबिल मोटरों के केबिल व अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक ने चोरों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना सीबीगंज में दर्ज मुकदमे में वार्ड संख्या 22 खलीलपुर के पार्षद रचित गुप्ता ने बताया कि उनकी परसाखेड़ा रोड नंबर एक पर शिव आराध्य के नाम से आइस फैक्ट्री है। जिसमें 14 फरवरी को अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर कॉपर की सभी केबल व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इसके बाद दोबारा अज्ञात चोर 5 मार्च की रात फैक्ट्री में घुसे और दोबारा सभी मोटरों के केबल व अन्य सामान आदि चुराकर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर फैक्ट्री मालिक रचित गुप्ता ने थाना सीबीगंज पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस चोरी घटना की जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत की टीम द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

Fri Mar 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत बरेली टीम के द्वारा बरेली जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल जी को उनकी कार्यशैली को देखते हुए भगवा अंग वस्त्र एवं संगठन की ओर से सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा […]

You May Like

Breaking News

advertisement