Uncategorized

श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव पर भजन संध्या आयोजित

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा……. भजन पर मस्ती में झूमे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : महादेव मोहल्ला के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव पर भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली के मधुर भजन सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम आयोजक यशेंद्र शर्मा परिवार ने सर्व देव पूजन किया। कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली आई रे कन्हाई, रंग लाई सुना दे जरा बासुरी, आज बृज में होली रे रसिया और होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा इत्यादि भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया। फूलों से होली खेलते हुए श्रद्धालुओं ने बच्चों को पानी व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भक्तिमय ढंग से होली पर्व मनाया। पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों एवं फूल मालाओं से सजाया गया। आयोजक यशेंद्र शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, आपसी भाईचारा व सद्भावना का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन गिले शिकवे दूर कर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व पकवानों की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर रामकुमार भारद्वाज, विजय भारद्वाज, पूर्व पार्षद दीपक सिंगला, जंग बहादुर सिंगला, नागेंद्र शर्मा, अनुष्का शर्मा, बॉबी शर्मा, प्रेम शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अरुण दत्त, वरुण दत्त, हर्ष दत्त, सुंदर वालिया, अद्वैत भारद्वाज, विजय सैनी, लक्की शर्मा, विंध्य प्रकाश पांडे, शुभम पांडे, अनिरुद्ध शर्मा हन्नी, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, त्रिभुवन शर्मा, मोहित शर्मा मनु, रामस्वरूप मोद्गिल, शशि वर्मा, ईश्वर वालिया, बंटी गुप्ता, अरुणा शर्मा, अनीता तिवारी, प्रेमलता, पारुल शर्मा, वृंदा शर्मा, सिम्मी शर्मा, सोनिया शर्मा, ऋचा शर्मा और महादेव युवा संघ के सदस्यों ने भाग लिया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव मनाते श्रद्धालु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel