पत्रकार संघ भोजीपुरा ने माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा को सौपा

सीतापुर में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा , पत्रकार संघ भोजीपुरा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन कमल कुमार श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा को सौपा गया l जिसमें 7 मुख्य मांगे हैं जोकि निम्नवत है-
1- दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए l
2- पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए l
3- मृतक पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई को सरकारी नौकरी दी जाए |
4- पूरे उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए l
5- जिन पत्रकारों को जान का खतरा हो उन्हें सरकारी सुरक्षा प्रदान की जाए l
6- पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराया जाए l
7- पत्रकारों के खिलाफ होने वाले अपराधों (केस) में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर करवायी सुनिश्चित करें |
पत्रकार संघ ने खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा से उक्त ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की पुरजोर मांग की है l कौमी एकता संगठन मृतक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या की घोर निंदा करता है। और पत्रकार संघ की मांगों का समर्थन करता है। – सर्वेश कुमार मौर्य, महामंत्री महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के नेतृत्व में वर्तमान व आगामी त्यौहारों को सकुशल/भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने तथा आपात परिस्थितियो में नियंत्रण/ प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिये पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर जनपदीय पुलिस बल को दंगा/बलवा नियंत्रण ड्रिल का कराया गया पूर्वाभ्यास

Wed Mar 12 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर आगामी त्यौहारों को सकुशल/भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने, जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने तथा आपात परिस्थितियों में नियंत्रण/ प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिये पुलिस लाइन परेड […]

You May Like

Breaking News

advertisement