थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी चंहुमुखी विकास : सुभाष सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शहर के हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा के चेयरमैन बनने व पार्षद बनने पर खुशी का माहौल।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नवनियुक्त चेयरपर्सन और पार्षदों के साथ शहर में निकाली विजय यात्रा।

कुरुक्षेत्र 12 मार्च : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार चंहुमुखी विकास करेगी। इस शहर के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा को 32577 वोटों से चेयरपर्सन बनाकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इस शहर के 32 वार्डों में 25 नगर पार्षद भाजपा पार्टी के है और बाकी पार्षद भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन इन पार्षदों को भाजपा में शामिल करने का फैसला संगठन द्वारा किया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा बुधवार को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में भाजपा की जीत पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सभी नगर पार्षदों और चेयरपर्सन को भारी बहुमत से जीत हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि थानेसर की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस विश्वास पर खरा उतरेेंगे। इस शहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की नीतियों पर लोगों ने मोहर लगाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि अब शहर में भाजपा की छोटी सरकार बन चुकी है यह सरकार थानेसर के विकास की गति को तीन गुणा बढाने का काम करेगी। इस शहर के हर वार्ड का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह क्षेत्र होने के कारण सरकार विकास कार्यों में कमी नहीं आने देगी। उन्होंने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि विधानसभा में जो कसर रह गई थी लोगों ने उस कसर को कई गुणा गति से पूरा करने का काम किया है। इसके लिए शहर के लोग बधाई के पात्र है कि उन्होंने भाजपा को मजबूत करने का काम किया है।
पूर्व राज्यमंत्री ने नगरवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा की जीत पर शहर के हर वार्ड, गली और महौल्ले में खुशी और जश्न का माहौल है, लोगों ने भाजपा की जीत को होली पर्व पर एक तोहफा देने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष कलसाना, प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, सुरेश सैनी कुक्कु, टोनी मदान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर परिषद थानेसर में भाजपा प्रत्याशी माफी देवी को मिली 32577 वोटों से जीत

Thu Mar 13 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग।दूरभाष – 94161 91877 रिटर्निंग अधिकारी सतेन्द्र सिवाच ने भाजपा प्रत्याशी माफी देवी और 30 वार्ड पार्षदों को दिए प्रमाण पत्र।चेयरपर्सन के लिए 69350 मतों की की गणना, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मतगणना का कार्य। कुरुक्षेत्र 12 मार्च : नगरपरिषद […]

You May Like

Breaking News

advertisement