शिक्षा विभाग की लापरवाही से सैकड़ों शिक्षकों के तबादले लटके

शिक्षा विभाग की लापरवाही से सैकड़ों शिक्षकों के तबादले लटके,
सागर मलिक

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग की कमजोर तैयारी के चलते पहली बार सहायक अध्यापक एलटी शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले लटक गए हैं। विभाग की ओर से 366 तबादलों के लिए न तो तबादला एक्ट में संशोधन किया गया और न ही इसे धारा 27 के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने रखा गया।

शासन ने तबादलों के लिए एसओपी जारी की थी, जिसमें यह कहा गया था कि तबादले तबादला एक्ट के तहत किए जाएंगे। लेकिन विभाग ने तय प्रक्रिया की अनदेखी करते हुए तबादला एक्ट में कोई संशोधन नहीं किया और बिना इसे धारा 27 में प्रस्तुत किए, एसओपी जारी कर दी।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला के मुताबिक, विभाग की ओर से शिक्षकों से आवेदन तो मांगे गए, लेकिन उन्हें धारा 27 में नहीं डाला गया। इसके साथ ही तबादला एक्ट में भी कोई संशोधन नहीं किया गया। इसके बिना ही एसओपी जारी कर दी गई, जो शिक्षकों के साथ अन्याय है। डॉ. माजिला ने कहा कि अगर एक्ट में संशोधन किया जाता, तो शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों का रास्ता साफ हो जाता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टावर में चोरी करते पकड़ा गया एक युवक दो हुए फरार

Thu Mar 13 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र के स्थित परमानपुर फिरोजपुर बाजार में चोरी करते हुए एक युवक पकड़ा गया वही मौके से दो आरोपी फरार हो गए पकड़े गए आरोपी का नाम राहबान पुत्र जिउत जो गांव तराए थाना चंदवक का रहने वाला है पकड़े गए आरोपी ने बताया की हमारे […]

You May Like

advertisement