उत्तराखंड: गंगा स्नान के लिए जा रही ग्रामीणों का वाहन पलटा, एक बच्चे की मौत, 5 घायल

सागर मलिक

सार:पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव की घटना, पांच लोग घायल
हादसे में 11 साल के बालक की,

होली खेलने के बाद गंगा नहाने जा रहे ग्रामीणों का लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 11 साल के बालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनमें दो ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव में शुक्रवार को दिनभर होली खेलने के बाद मेघराज अपने परिवार को लेकर मैक्स वाहन में गंगा नहाने जा रहा था। रास्ते में मेघराज नियंत्रण खो बैठा और बैलेंस बिगड़ने पर लोडर वाहन पलट गया। जिससे चीख पुकार मच गई।

11 साल के बेटे की मौत, पांच लोग घायल
सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस हादसे में सचिन कुमार के 11 साल के बेटे देव की मौत हो गई। जबकि, सचिन की पत्नी वंदना, रामनिवास की पत्नी पूजा, मेघराज की पत्नी भूमेश और रविंद्र का 13 साल का बेटा आदि व सोनू उर्फ आशीष घायल है। जिला अस्पताल से भूमेश और आदि को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण होली खेलने के बाद रंग उतारने के लिए गंगा नहाने जा रहे थे। रास्ते में वाहन पलटने से हादसा हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह

Sat Mar 15 , 2025
महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना : नेहा सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु […]

You May Like

advertisement