नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से राज्यपाल आचार्य देवव्रत की शिष्टाचार भेंट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नई दिल्ली,18 मार्च : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण, भूमि की उर्वरता, मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की घोषणा की है। यह मिशन आगामी 1 अप्रैल से पूरे देश और गुजरात में लागू किया जाएगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजरात में इस मिशन के कार्यान्वयन की तैयारियों और संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी।
इसके अलावा, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के तहत गुजरात के विश्वविद्यालयों के युवाओं की भागीदारी को लेकर मार्गदर्शक पहलुओं पर भी उन्होंने प्रधानमंत्री से चर्चा की। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य में किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने नशामुक्ति अभियान में विश्वविद्यालयों के छात्रों की सहभागिता पर चर्चा की। इसके साथ ही, आगामी गर्मी के मौसम में बिजली की मांग को संतुलित करने के लिए ऊर्जा बचत अभियान और बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए उठाए जा रहे कदमों पर भी बातचीत हुई।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग सेमिनार आयोजित

Wed Mar 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत स्टोरी टेलिंग पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्कूल के निदेशक श्री ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी, प्रधानाचार्या श्रीमती गीता शर्मा और ट्रेनर […]

You May Like

Breaking News

advertisement