10 लाख कुंतल गन्ना अब भी खेत में,घोसी चीनी मिल बंद किसान परेशान

10 लाख कुंतल गन्ना अब भी खेत में,घोसी चीनी मिल बंद किसान परेशान।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक से बताई व्यथा, समाधान का आश्वासन।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्र के किसानों का लगभग 10 लाख कुंतल गन्ना अभी भी खेतों में पड़ा है,जबकि घोसी चीनी मिल में पेराई का काम बंद हो गया है। सठियांव चीनी मिल की क्षमता कम होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक सगड़ी डॉक्टर एच एन सिंह पटेल को रोककर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।विधायक ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सगड़ी तहसील के उत्तरी भाग में प्रवाहित सरयू नदी की तलहटी में बसे देवारा के किसान मुख्य रूप से गन्ने की खेती करते हैं। जनपद में सबसे ज्यादा गन्ना देवारांचल में ही पैदा होता है। पहले यहां का गन्ना घोसी चीनी मिल में पेराई के लिए जाता था। कुछ दिनों पूर्व सठियांव चीनी मिल द्वारा भी लगभग 7 तौल केंद्रों का गन्ना क्रय करना शुरू कर दिया। इस दौरान घोसी चीनी मिल ने यहां की किसानों का गन्ना लेना बंद कर दिया। विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने इस मामले को विधानसभा में प्रश्न पहर के दौरान उठाया, तो अधिकारी सक्रिय हुए।खेतों में पड़े गन्ने का सर्वे भी किया गया। इस बीच घोसी चीनी मिल बंद हो गई। अब किसान खेत में खड़े गन्ने को लेकर काफी परेशान है।
इस संबंध में विधायक ने बताया कि लगभग 10 लाख कुंतल गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। सठियांव चीनी मिल से प्रतिदिन केवल 35 000 कुंतल गन्ने की ही पराई होती है। ऐसे में केवल सगड़ी के किसानों का गन्ना ही पेराई करने में काफी समय लग जाएगा। किसान की आगे की फसल की तैयारी चौपट हो जाएगी। मैं गन्ना विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का जल्द ही समाधान कराऊंगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़।उत्सव की तरह मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष, तीन चरणों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

Fri Mar 21 , 2025
आजमगढ़।उत्सव की तरह मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष, तीन चरणों में आयोजित होंगे कार्यक्रम बता दे कि हिंदू नव वर्ष चेतना समिति आर्यमगढ़ के तत्वधान में एक आवश्यक बैठक शहर के अग्रवाल धर्मशाला में आहूत की गई। समिति अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर के […]

You May Like

advertisement