पुलिस अधीक्षक ने शराब ठेका संचालकों के साथ की बैठक

पुलिस अधीक्षक ने शराब ठेका संचालकों के साथ की बैठक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संचालक तय पॉलिसी के तहत करे ठेकों का संचालन।
अपराधों और अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आमजन और पुलिस प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

कुरुक्षेत्र : पुलिस अपना काम कर रही है इसके साथ-साथ आमजन का सहयोग मिले तो अपरोधों को रोकना और भी आसान होगा। ये बातें शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला ने जिला के शराब ठेका संचालकों के साथ बैठक के दौरान कही।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक में अपील करते हुए कहा कि शराब के ठेकों को आबकरी पोलिसी के तहत संचालन करे नियमों में कोई लापरवाही ना बरतें। ठेकों पर हाई रेज्युलेशन के कैमरे लगवाए जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकॉर्डिंग सेव रह सके कैमरों की फुटेज साफ होगी। जिससे अपराधियों की पहचान करने तथा उनको पकड़ने मे आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ठेकों पर होने वाली अपराधिक वारदातों को रोकने के लिए ठेकेदारों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यरत कर्मचारियों तथा चोंकीदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। पुलिस आधीक्षक वरूण सिंगला ने कहा कि वर्तमान समय नई तकनीक का है। उन्होंने कहा कि हथियार रखने वालों की सूचना देने की भी अपील की तथा कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर और बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर है।
मीटिंग में आए शराब ठेका संचालकों ने पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार, जिला सुरक्षा प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र व स्टेनों मुख्य सिपाही रोबिन के साथ-साथ ठेका संचालक मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में - हॉं, हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं कार्यक्रम आयोजित

Sat Mar 22 , 2025
आदेश में – हॉं, हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं कार्यक्रम आयोजित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। टी.बी. को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : डा. संदीप अग्रवाल। कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेें विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में (सीएमई) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक […]

You May Like

Breaking News

advertisement