हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

08. थाना बिलरियागंज: हत्या की घटना का सफल अनावरण, हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.03.25 को अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर तहरीर दिये कि हमारी लड़की अनीता यादव उम्र 21 वर्ष कि दिनांक 18.3.025 को घर से गायब हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। दिनांक 20/3/025 को समय करीब 6-7 बजे करीब में गांव के व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि आप कि लड़की अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश पड़ी है इस सूचना पर मैं व मेरा पुत्र राजू यादव पहुंचकर देखे की मेरी लड़की की लाश नहर में पड़ी है। वहॉ पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी लड़की अनीता यादव को मार कर फेक दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है। तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 82/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल मे लायी गयी ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक- 25.03.2025 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मय हमराह द्वारा गोपनीय सुरागरसी पतारसी साक्ष्य संकलन व तकनीकी साक्ष्य से अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित घटना कारित करने में मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया व अभियोग उपरोक्त में धारा 238 बीएनएस की अपराध का होना पाया गया, धारा 238 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्त राजू यादव पुत्र अवधू यादव निवासी रामपुर मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 31 वर्ष व अभियुक्ता संगीता यादव पुत्री अवधू यादव निवासी रामपुर मधनापार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष को नियमानुसार कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए दिनांक 25.03.2025 को समय करीब 14.50 बजे उसके घर ग्राम मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग –
1-मु0अ0स0 82/25 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना बिलरियागंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –

  1. अभियुक्त राजू यादव पुत्र अवधू यादव निवासी मधनापार जनपद आजमगढ़
    2.अभियुक्ता संगीता यादव पुत्री अवधू यादव निवासी मधनापार जनपद आजमगढ़
    गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
    1-सुनील कुमार दुबे थानाध्यक्ष बिलरियागंज आजमगढ़
    2-हे0का0 रामनिवास यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़
    3-हे0का0 राजेश कुमार यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़
    4-का0 विकाश कुमार यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़
    5-म0आ0 नीलम देवी बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल का बुद्धिमानी और कुशलतापूर्वक उपयोग करना जरूरीः डॉ. वीरेन्द्र पाल

Wed Mar 26 , 2025
जल का बुद्धिमानी और कुशलतापूर्वक उपयोग करना जरूरीः डॉ. वीरेन्द्र पाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर का हुआ समापन। कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन समारोह मिर्जापुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement