दून में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनी खेज घटना

सागर मलिक

सार: सीएम व बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मांगा न्याय

दून पुलिस पर नेता के करीबी को बचाने का आरोप,

देहरादून। जाखन क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उत्तराखंड को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता की मां ने पत्र में लिखा कि उनकी बेटी, जो कक्षा 6 की छात्रा है। जिसकी उम्र लगभग 12-13 वर्ष है।

नाबालिग बेटी के साथ भाजपा नेता के परिचित अर्जुन नामक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय घटी जब आरोपी अर्जुन बच्ची के घर आया और उसका मुंह दबाकर ट्यूबवेल के पास ले गया।

आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि घटना के बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। काफी प्रयासों के बाद मामला दर्ज हुआ। लेकिन पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाई जा रही और न ही उचित कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि राजपुर थाने की एसआई भावना ने खाली कागज पर उनके हस्ताक्षर करवाए और कहा कि माफीनामा मिल जाएगा। जिससे मामला समाप्त हो जाएगा। इस तरह से न्याय मिलने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड सुनिश्चित किया जाए।

पीड़िता की मां ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस प्रकरण पर शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने नव नियुक्त 1232 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

Fri Mar 28 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने नव नियुक्त 1232 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए,सागर मलिक देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों का नियुक्ति […]

You May Like

Breaking News

advertisement