जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा

जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा

जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं ने लगाया भंडारा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में हो रहा है हनुमान चालीसा पाठ।

कुरुक्षेत्र, 28 मार्च : हिन्दू नववर्ष (भारतीय नववर्ष) के स्वागत में श्रद्धालुओं द्वारा महंत राजेंद्र पुरी की प्रेरणा से निरंतर श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से किया जा रहा है। इसी के साथ शुक्रवार को नरेश कुमार जैलदार, अवतार सिंह, सुरेश भारद्वाज, धर्मपाल, प्रीतम सिंह, नरेश कुमार, जयपाल, सुखविंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, राम गोपाल, दर्शन सिंह, गुरविंदर सिंह, संदीप सिंह व दिनेश कुमार इत्यादि ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि भारतीय नववर्ष विक्रम संवत के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ा उत्साह एवं श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का समापन 30 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष का प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। यह दिन सृष्टि रचना का पहला दिन है और इसी दिन सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की, इस दिन प्रभु भगवान श्री राम जी का राज्याभिषेक हुआ। यह दिन नवरात्र स्थापना का दिन भी है। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि हर वर्ष नए साल का स्वागत करने के लिए हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाता है। ऐसा करने से देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस मौके पर कुलवंत सिंह, बलबीर अरोड़ा, मुलखराज, विनय शर्मा, अजय राठी एवं विजय राठी भी मौजूद रहे।
भंडारे के अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनुष्य तो इच्छाओं का पुतला है : डा. स्वामी चिदानंद

Sat Mar 29 , 2025
मनुष्य तो इच्छाओं का पुतला है : डा. स्वामी चिदानंद। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 स्वास्थ्य, धन, परिवार और यश की कामनाएं प्रत्येक मनुष्य में होती हैं। ओडिशा भुवनेश्वर, 28 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों सहित विश्व स्तर पर […]

You May Like

advertisement