प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी चौहान का बाइक के बगल में मिला शव

प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी चौहान का बाइक के बगल में मिला शव,
पीट कर हत्या का आरोप, SP ने कहा मृतक पर भी FIR, पहले जा चुका था जेल

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम निवासी अश्वनी कुमार चौहान पुत्र स्व. श्यामकुंवर चौहान की बीती रात नरहन खास गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। अश्वनी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। अश्वनी ईस बार ग्राम प्रधान के चुनाव की तैयारी कर रहा था घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार देर शाम को अपने दोस्तों के साथ जीयनपुर होटल में खाना खाने के लिए घर से निकला था। रात करीब 11 बजे पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी कि उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास झाड़ियों में एक लाठी भी बरामद हुई है।

घटना से अश्वनी की पत्नी रंभा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी दो छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र 6 वर्ष और 2 वर्ष है। परिजनों ने बताया कि अश्वनी रोजाना की तरह शाम को दोस्तों के साथ खाना खाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसकी हत्या की खबर मिली।

ग्रामीणों की मानें तो रात करीब 10:30 बजे शोर सुनाई दिया। पहले तो लगा कि कहीं झगड़ा हो रहा है, लेकिन बाद में झाड़ियों में जाकर देखने पर पता चला कि किसी को मारकर फेंक दिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डीएम सविन बंसल के तेवरों से विभाग में मची खलबली, ट्रैफिक जाम कर रही 4 शराब की दुकानें और बिजली के पोल होंगे शिफ्ट

Sun Mar 30 , 2025
देहरादून: डीएम सविन बंसल के तेवरों से विभाग में मची खलबली, ट्रैफिक जाम कर रही 4 शराब की दुकानें और बिजली के पोल होंगे शिफ्ट,सागर मलिकसार:डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति में किमाड़ी मार्ग सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए 40 लाख रुपयेडीएम बोले, दिखाते हैं, कराएंगे की प्रवृति से बाज […]

You May Like

advertisement