उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए वन विभाग की बड़ी पहल

उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए वन विभाग की बड़ी पहल,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड में वनाग्नि नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए वन विभाग ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) की स्थापना की है और Forest Fire Uttarakhand मोबाइल ऐप विकसित किया है। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस ऐप का उपयोग न केवल विभागीय कर्मियों, बल्कि ग्राम प्रधानों, वन पंचायतों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी किया जाएगा, जिससे वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

इसके अलावा, वन्यजीव संघर्ष, अवैध कटान, अतिक्रमण और शिकार जैसी घटनाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 1926 भी सक्रिय किया गया है।

शीतलाखेत मॉडल पूरे प्रदेश में होगा लागू
वनाग्नि नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए शीतलाखेत मॉडल को पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है। अब तक 15 वन प्रभागों की 20 टीमों को एक्सपोजर विज़िट कराई जा चुकी हैं और विभिन्न वन प्रभागों की टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पिरूल एकत्रीकरण पर बढ़ा मुआवजा, रोजगार के नए अवसर
सरकार ने वनाग्नि नियंत्रण में सहायता के लिए पिरूल (सूखी पत्तियां) एकत्रीकरण की दर ₹3 से बढ़ाकर ₹10 प्रति किलोग्राम कर दी है। इससे न केवल जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

इसके साथ ही, वन विभाग ने पैलेट्स/ब्रिकेट्स यूनिटों को बढ़ावा देने और नई यूनिटों की स्थापना की योजना बनाई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मौसम पूर्वानुमान केंद्रों की स्थापना
संवेदनशील वन क्षेत्रों में मौसम पूर्वानुमान केंद्रों की स्थापना के लिए मौसम विभाग के साथ MoU किया गया है। इससे मौसम के बदलाव पर निगरानी रखते हुए वनाग्नि की घटनाओं को रोका जा सकेगा।

उत्तराखंड सरकार और वन विभाग की इन पहलों से वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने में अहम योगदान मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 25 उप शिक्षा अधिकारी को मिली इन जिलों में प्रथम तैनाती

Sun Mar 30 , 2025
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 25 उप शिक्षा अधिकारी को मिली इन जिलों में प्रथम तैनाती,सागर मलिकसार:शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावतनवनियुक्ति उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों दी प्रथम तैनाती, विस्तार:देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement