सुभाष नगर पोस्ट की मासिक बैठक संपन्न

सुभाष नगर पोस्ट की मासिक बैठक संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुभाष नगर पोस्ट (सिविल लाइंस प्रभाग) नागरिक सुरक्षा कोर की मासिक बैठक, स्थान – टॉप वन बेल्फेयर सोसायटी, बरेली पब्लिक स्कूल वाली गली में तपेश्वर नाथ मंदिर रोड सुभाष नगर बरेली में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि डिविजनल वार्डेन दिनेश यादव रहे। बैठक की अध्यक्षता पोस्ट वार्डन मनोज कुमार व संचालन सेक्टर वार्डेन नीरज कुमार द्वारा किया गया |
सर्वप्रथम डिविजनल वार्डेन दिनेश यादव ने कहा कि आज से नवरात्रि आरंभ हो चुके है और अपने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर भ्रमण कर व्यवस्था को देखे, प्रशासन का सहयोग करें, और कल 31 मार्च को ईद है, इसके लिए बाकरगंज के ईदगाह स्थल पर सुबह 10 बजे पहुंचे यहां के ईदगाह स्थल की नमाज सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और यहां पर भारी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ने आते है।
इसके पश्चात डिविजनल वार्डेन दिनेश यादव द्वारा भारत रतन श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12 2024 से दिनांक 25.12.2025 तक वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने के सम्बंध में जानकारी दी । तथा कहा कि अपनी पोस्ट पर एक संगोष्ठी आयोजित करें।
डिविजनल वार्डेन द्वारा प्रशिक्षण के बारे में पूछा गया तो पोस्ट वार्डेन और वार्डेन ने बताया कि अप्रैल के अंत तक एक प्रशिक्षण करवाया जा सकता है, जिसकी सूचना 2 दिन पहले उपलब्ध करवा दी जाएगी।समस्त पदाधिकारियों द्वारा पोस्ट वार्डेन मनोज कुमार और सैक्टर वार्डेन रश्मि उपाध्याय जी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।बैठक के अंत में पोस्ट वार्डेन मनोज कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डेन जय गोपाल अरोरा , रानी सिंह, बिंदु सक्सेना, सचिन कुमार, अदिति सिंह,रश्मि उपाध्याय संदेश वाहक विवेक सक्सेना , ने सैक्टर वॉर्डन नीरज कुमार जीको सुक्ष्म जलपान हेतु धन्यवाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला का अपहरण कर चलती कार में मारी गोली, गांधी उद्यान के पास फेंका

Sun Mar 30 , 2025
महिला का अपहरण कर चलती कार में मारी गोली, गांधी उद्यान के पास फेंका दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शनिवार को शहर में एक सनसनीखेज वारदात में कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और चलती कार में उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे गांधी […]

You May Like

Breaking News

advertisement