श्री शिव पुराण में व्यास पीठ से आचार्य जी ने कथा के तीसरे दिन सुन्दर वृतांत सुनाया देखि रूप मुनि बिरति बिसारी

श्री शिव पुराण में व्यास पीठ से आचार्य जी ने कथा के तीसरे दिन सुन्दर वृतांत सुनाया देखि रूप मुनि बिरति बिसारी..!

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : स्थानीय श्री हरमिलाप शिव शक्ति मन्दिर के 29वे वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री शिव महापुराण में व्यास पीठ से आचार्य मधुर कृष्ण जी ने कथा के तीसरे दिन नारद मोह की कथा का सुन्दर वृतांत सुनाया । देवर्षि और भगवान विष्णु के संवाद की विस्तृत चर्चा करते हुए नारद के अहंकार और भगवान की अग्रिम लीलाओं को सुन्दर शब्दों में आचार्य द्वारा श्रद्धालुओं को सुनाया और रुद्राक्ष, भस्म और बेलपत्र की महत्ता को बताया । उन्होंने कहा कि मानव का इष्ट कोई भी हो परन्तु मानुष को भोले शंकर का आश्रय सदैव लेना चाहिए । समापन पर श्री मन नारायण की सामूहिक ध्वनि से श्रद्धालु झूम उठे । कार्यक्रम में भजन गायक जगदीश भाटिया, राम सेठी, बलराम अरोड़ा, संजय गुप्ता, नीतू सेठी, रोमी सेठी, हरीश सूरी, जग्गी, सुमंत कोचर आदि का सराहनीय योगदान रहा, आज के मुख्य यजमान मोहन सेठी रहे, कथा के उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा नबाबगंज के ग्राम पंचायत अधकटा नजराना में 73.25 की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण

Wed Apr 2 , 2025
विधानसभा नबाबगंज के ग्राम पंचायत अधकटा नजराना में 73.25 की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का किया लोकार्पण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : 121 के विधानसभा नवाबगंज के ग्राम पंचायत अधकटा नजराना में 73.25 करोड़ की लागत से तैयार हुआ अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण आज प्रदेश के यशस्वी […]

You May Like

advertisement