उत्तराखंड: 38 वे राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मिला प्रथम स्थान

उत्तराखंड: 38 वे राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मिला प्रथम स्थान,
सागर मलिक संपादक

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और राज्य के पारंपरिक खेल मलखंब को दर्शाया गया। झांकी में खिलाड़ियों की जीवंत चित्रण के माध्यम से राज्य की खेल संस्कृति और खेलों के प्रति समर्थन को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया और उत्तराखंड के खेलों को बढ़ावा देने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

38वें राष्ट्रीय खेल, जो उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे हैं, राज्य के खेल और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित इस झांकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय बनी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में बाल मजदूरी का मामला सामने आया

Mon Jan 27 , 2025
सागर मलिक संपादक देहरादून में नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सरकारी तंत्र की बाल मजदूरी के खिलाफ की गई मुहिम की पोल खोल दी है। चुनावों के परिणाम की गिनती के दौरान, अधिकारियों द्वारा बाल मजदूरी का इस्तेमाल किया गया, […]

You May Like

advertisement