प्रो. तेजेन्द्र शर्मा नीदरलैंड में करेंगे अपना शोध प्रस्तुत, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

युवा अपने मूल्यों के प्रति समर्पण द्वारा बनाएंगे भारत को विकसित राष्ट्रः प्रो. तेजेन्द्र शर्मा।

कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर तेजेन्द्र शर्मा नीदरलैंड के प्रसिद्ध मास्ट्रिक्ट विश्वविद्यालय में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने प्रो. तेजेन्द्र शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि 6 देशों के वरिष्ठ शोधकर्ताओं की टीम ने जेन जी के बदलते मूल्यों पर शोध किया है। भारत के साथ इस टीम में कोरिया, कोलम्बिया, स्पेन, नीदरलैंड तथा अमेरिका के शोधकर्ताओं ने 6 देशों के 540 युवाओं का सर्वेक्षण कर उनमे बदलते मूल्यों को समझा। शोधकर्ताओं ने पाया कि भारत के युवाओं की सोच में भारी बदलाव आया है और वे स्किल तथा अपनी योग्यता पर विश्वास करते हैं और अपने उत्थान के साथ साथ सामाजिक उत्थान को भी महत्व देते हैं। दूसरे देशों के युवा अपनी निजी उन्नति को अधिक महत्व देते हैं। हालांकि युवाओ के विचारों में बदलाव भी देखा गया है। विभिन्न देशों के युवाओं की सोच में एक किस्म का एकीकरण भी होता जा रहा है और विभिन्न मूल्यों के प्रति बदलाव के समाज पर व्यापक परिणाम होंगे। इससे पूर्व के युवाओं में अंतरराष्ट्रीय सत्र पर इस प्रकार की एकात्मकता देखने को नहीं मिलती है।
प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इन्हीं मानव मूल्यों के कारण भारत एकजुट हो कर एक विकसित राष्ट्र तथा विश्वगुरु बनने की ओर उन्नति कर रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में 40 देशों के 250 शिक्षाविद एवं शोधकर्ता शामिल होंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नवरात्र और नव सम्वत् के उपलक्ष्य में हुआ हवन

Wed Apr 2 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नवरात्र और नव सम्वत् के उपलक्ष्य में हुआ हवन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नव विक्रम संवत् और नवरात्रि के उपलक्ष्य में हवन का आयोजन किया गया। विश्व मंगल और मानव मात्र के कल्याण के निमित्त सभी ने हवन […]

You May Like

advertisement