जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर में रैंक मिला

जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर में रैंक मिला।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

एनसीसी छात्राओं को प्रतिभा अनुसार राष्ट्रीय कैडेट कोर रैंक मिले।

कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर के लिए एक भव्य रैंक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चयनित कैडेटों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर रैंक प्रदान किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने एनसीसी छात्रा कैडेटों को रैंक प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर की एएनओ डा. प्रीति शर्मा एवं कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी न केवल युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व कौशल सिखाती है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करती है। उन्होंने रैंक प्राप्त करने वाले सभी कैडेटों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट्स को उनके कठिन परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन के लिए रैंकों से सम्मानित किया गया। यह समारोह गर्व और उत्सव का क्षण था। जब कैडेट्स को उनकी समर्पण भावना और नेतृत्व क्षमता के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए कैडेट्स:
कैडेट अमन प्रीत घुम्मन – सीनियर अंडर ऑफिसर
कैडेट जिया – अंडर ऑफिसर
कैडेट अनु सिद्धू – कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट
कैडेट सपना – सार्जेंट
कैडेट खुशी चौहान – कॉर्पोरल
कैडेट मीनाक्षी – लांस कॉर्पोरल
कार्यक्रम के समापन पर डा. सुदेश रावल ने कहा कि यह समारोह कैडेट्स के समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि उनके साथियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, जिससे वे अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होंगे।
जयराम कन्या महाविद्यालय की रैंक हासिल करने वाली एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी कैडेट्स के साथ प्राध्यापिकाएँ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाहबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए साबित हो रही है वरदान: कंवलजीत कौर

Thu Apr 3 , 2025
शाहबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए साबित हो रही है वरदान: कंवलजीत कौर। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।शाहाबाद संवाददाता – कपिल अरोड़ा। शाहबाद शुगर मिल ने अपनी उपलब्धियों से जीते अवार्ड, किसानों को मिल प्रबंधकों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है तमाम सुविधाएं, जिला परिषद की चेयरमैन […]

You May Like

advertisement