पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान रंग बरसे दरबार भेंट पर झूमे भक्त

पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान रंग बरसे दरबार भेंट पर झूमे भक्त

(पंजाब)फिरोजपुर 03 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में चतुर्थ नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का गुणगान किया, इस धार्मिक कार्यक्रम में रंग बरसे दरबार भेट पर नगर निवासी झूम उठे। भक्तों ने मां की भेटों पर खूब आनंद लिया। बहुत ही खुशी और उत्साह का वातावरण था। जगदीश मक्कड़, विजय ग्रोवर, साजन वर्मा, राजू, और तरसेम लाल अरोड़ा ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से जातक को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही संतान की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर प्रदीप चानना, निर्मलजीत अरोड़ा, दीपक जोशी, संजीव नरूला, अजय ग्रोवर, राजू ओबेरॉय, संजीव पूजा हांडा, आशा गुप्ता, सीमा धवन, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली शहर के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में सिंह मेडिकल स्टोर के शुभारंभ

Thu Apr 3 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली शहर के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में सिंह मेडिकल स्टोर के शुभारंभ कार्यक्रम में जाना हुआ। इस अवसर पर हवन यज्ञ भी किया गया। मेडिकल स्टोर के संचालक जीजा जी श्री हरि बक्श सिंह और श्री दीदी ( ममता सिंह ) को बधाई व […]

You May Like

advertisement