हजरत शाह मंसूर एजाज कुद्दुसी साबरी के कुल की रस्म अदा

दीपक शर्मा ( जिला संवाददाता)

बरेली : दरगाह साबिर पाक के गुज़िश्ता सज्जादानशीन हजरत शाह मंसूर एजाज कुद्दुसी साबरी के कुल शरीफ की नज़र बाद नमाज़ ए जुमा सिविल लाइन मस्जिद नोमहला शरीफ परिसर स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर अदा की गई,कुल शरीफ के मौके पर हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी ने बुज़ुर्गों की सुफियाना ज़िन्दगी पर रौशनी डालते हुए कहा कि साबरी लंगर पूरी दुनिया में मशहूर है,हर ज़रूरतमंद की मदद ही बुज़ुर्गों से सच्ची और पक्की निस्बत और मोहब्बत है।इसी कड़ी में समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने कहा कि खानकाहों से हमेशा हक़ और इंसानियत का पैगाम दिया जाता हैं।कुल शरीफ की महफ़िल सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी नासरी की ज़ेरे निगरानी में हुई,खुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की खुशहाली, तरक़्क़ी, कामयाबी,सलामती, बीमारो की शिफ़ा,अल्लाह बुज़ुर्गों के वसीले से दिल दुःखाने वालो को हिदायत फरमा।दरगाह साबिर पाक के साहिबे सज्जादा हज़रत शाह अली एजाज कुद्दुसी साबरी अली शाह मियाँ,दरगाह नासरी के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी, हज़रत शाह यावर एजाज,हज़रत ख्वाजा सलमान मियाँ आदि की ज़ेरे सरपरस्ती में नज़र पेश की गई।आखिर में हाज़रिन ए महफ़िल को लंगर तबर्रूक बाटा गया। इस मौके पर शाने अली कमाल मियाँ,सूफी वसीम मियाँ,समाजसेवी पम्मी वारसी,नदीम कुरैशी,नईम खान,कल्लन मियाँ,साजिद साबरी, नसीम,रिज़वान नन्ना मियाँ,कसिम,सलीम साबरी,इमरान,यासीन आदि सहित अकीदतमंद शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चौकी इंचार्ज द्वारा एक व्यक्ति को चौकी पर बैठाने व छोड़ने के एवज में धन की मांग करने , जांच में संलिप्ता पाए जाने पर चौकी इंचार्ज व 2 आरक्षियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर निलम्बन की कार्यवाही कर की विभागीय कार्यवाही

Sat Apr 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा चौकी इन्चार्ज द्वारा एक व्यक्ति को चौकी पर बैठाने व छोड़ने के एवज में धन की मांग करने, प्रकरण में जांच के दौरान 02 आरक्षियों की सलिंप्ता भी पाये जाने पर चौकी इंचार्ज व […]

You May Like

advertisement