तरवां युवक की मौत के मामले में CID जाँच, 1 करोड़ मुआवजा की मांग को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

तरवां युवक की मौत के मामले में CID जाँच, 1 करोड़ मुआवजा की मांग को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जय शर्मा जिला संवाददाता

आजमगढ़ के थाना-तरवां के अंतर्गत ग्राम-उमरी पट्टी के 22 वर्षीय नौजवान सनी कुमार पुत्र हरिकांत को थाना के पुलिस कस्टडी में हुई मौत की घटना को लेकर स.पा. का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की सी.आई.डी. जांच के लिए व मृतक के परिवार को सरकार द्वारा एक करोड़ रुपए व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने व जिन पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज है उन्हें गिरफ्तार करने की मांग किया। सपा नेताओं ने बाहर आकर आरोप लगाया कि प्रदेश पुलिस कस्टडी में होने वाली मौतों में प्रदेश नंबर वन हो गया है। योगी सरकार की तानाशाही का शिकार निर्दोष लोग हो रहे हैं। पुलिस बेलगाम हो गई है स.पा. पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है। समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक- डॉ.संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, डॉ. एच.एन. सिंह पटेल,पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर, अजीत कुमार राव, श्याम देव चौहान, संतोष कुमार गौतम, दीपचंद विशारद, अनुवाद यादव, हरिश्चंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना राज्यपाल के नामित एसपी को दिया ज्ञापन

Sun Apr 6 , 2025
पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना राज्यपाल के नामित एसपी को दिया ज्ञापन प्रदेश भर में लगातार पुलिस हिरासत में हो रही मौतों से आहत आज़ाद अधिकार सेना के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपकर […]

You May Like

advertisement