दवा लेने गई युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा क्षेत्र में भाभी के साथ दवा लेने गई युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित भाई की शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी है।
भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन पत्नी के साथ भोजीपुरा एक क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। तभी रास्ते में भोजीपुरा निवासी शाहिल बाइक से आया और युवती को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर यह कहकर ले गया कि वह उसे मेडिकल स्टोर तक छोड़ देगा, लेकिन वह मेडिकल स्टोर पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि आरोपी शाहिल युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित भाई की शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। भोजीपुरा इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी और युवती की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द की दोनों को बरामद कर लिया जाएगा, और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निलम्बित उ0नि0 की नियम विरूद्ध सरकारी पिस्टल जमा करने पर हे0 मो0 मनोज कुमार व आरक्षी रजत कुमार को किया निलम्बित तथा विभागीय जांच के दिए आदेश

Mon Apr 7 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निलम्बित उ0नि0 की नियम विरूद्ध सरकारी पिस्टल जमा करने पर हे0 मो0 मनोज कुमार व आरक्षी रजत कुमार को किया निलम्बित तथा विभागीय जांच के दिए आदेश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी से निलम्बित उ0नि0 को थाना से पूर्व से आंवटित सरकारी […]

You May Like

advertisement