देहरादून: युवाओं में ई कल्चर की जगह पी कल्चर विकसित करें, सीएम धामी

देहरादून: युवाओं में ई कल्चर की जगह पी कल्चर विकसित करें, सीएम धामी,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देश, राज्य की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि युवाओं में बढ़ते ई कल्चर ( इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति) को रोकने के लिए पी कल्चर ( प्ले ग्राउंड संस्कृति) को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में खेल खूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खेलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ने की जरूरत है। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस बलों में भर्ती होने के लिए दिया जाने वाला पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए परामर्श केंद्र स्थापित कर उन्हें शिक्षा और रोजगार को लेकर भी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृति को रोकने के लिए भी नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए,

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की सभी खेल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने और उसके रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर खेल प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छे प्रशिक्षण और अधिकतम सुविधा दी जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: केदार मंडल अध्यक्षा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल आज शाम एडीबी विभाग में गया

Fri Apr 18 , 2025
देहरादून: केदार मंडल अध्यक्षा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल आज शाम एडीबी विभाग में गया,सागर मलिक वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला का पंचायत घर रोड़ पर बने एकता पुरम और दुर्गा एनक्लेव का एक प्रतिनिधि मंडल केदार मंडल अध्यक्षा बहन सरिता लिंगवाल जी के नेतृत्व मे आज शाम को एडीबी […]

You May Like

Breaking News

advertisement