धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज द्वारा गन्ना किसानों के लिए चोटी भेदक कीट नियंत्रण रैली का आयोजन

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज द्वारा गन्ना किसानों के लिए चोटी भेदक कीट नियंत्रण रैली का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज ने शुक्रवार को गन्ना किसानों को चोटी भेदक कीट (टॉप शूट बोरर) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष रैली का आयोजन किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गन्ने की पैदावार बढ़ाना, खेती में लागत कम करना, अनावश्यक कीटनाशकों के प्रयोग से बचना और कीटनाशकों एवं उर्वरकों का सही समय एवं विधि से उपयोग सुनिश्चित करना था।
रैली को धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष सर्बजीत सैनी, ग्रुप केन हेड एम. आर. खान और महाप्रबंधक (गन्ना) ओम प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मीरगंज क्षेत्र के 60 गांवों से होकर गुजरी, जिसकी कुल दूरी लगभग 120 किलोमीटर रही।
एम. आर. खान ने बताया कि पिछले वर्ष चोटी भेदक कीट के प्रकोप से गन्ने की पैदावार में 15-20% की कमी आई थी। इस वर्ष, मिल द्वारा किसानों को नैटजेन (सी.टी.पी.आर.) 150 एमएल की बोतल मात्र ₹500 में उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि शत-प्रतिशत खेतों में इसका प्रयोग कर कीट पर नियंत्रण पाया जा सके।
उपाध्यक्ष सर्बजीत सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी गन्ना खेतों में नैटजेन का प्रयोग हो और किसानों की फसल को चोटी भेदक कीट से बचाया जा सके। मिल किसानों की पैदावार बढ़ाने, गन्ना खरीदने और समय पर भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करने का आग्रह किया और बताया कि जिन किसानों के पास बीज नहीं है, उन्हें उन्नत प्रजाति को-0118 और को-15023 का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
महाप्रबंधक (गन्ना) ओम प्रकाश वर्मा ने फील्ड स्टाफ से अपील की कि वे प्रत्येक किसान तक नैटजेन कीटनाशक पहुंचाएं और सही तरीके से उसका उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि किसानों की फसल अच्छी पैदावार दे और मिल तथा किसान दोनों लाभान्वित हों।
इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) महेंद्र अग्रवाल, महाप्रबंधक (उत्पादन) अभिषेक शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) जे. जी. चावला, वरिष्ठ प्रबंधक रतीराम सिंह, अनिल छिल्लर, योगेंद्र सिंह सहित मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह रैली किसानों को चोटी भेदक कीट के प्रति जागरूक करने और गन्ने की पैदावार बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आलोचक मधुरेश के साहित्यिक अवदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 20 अप्रैल को जुटेंगे देश के जाने-माने साहित्यकार

Sat Apr 19 , 2025
आलोचक मधुरेश के साहित्यिक अवदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 20 अप्रैल को जुटेंगे देश के जाने-माने साहित्यकार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हिंदी आलोचना के शिखर पुरुष, बरेली की विभूति मधुरेश के छह दशकों के अनवरत साहित्यिक अवदान पर 20 अप्रैल को रोटरी भवन में राष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी भारतीय पत्रकारिता […]

You May Like

Breaking News

advertisement