देहरादून: डोईवाला में पुलिस के साथ की थी अभद्रता, फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

देहरादून: डोईवाला में पुलिस के साथ की थी अभद्रता, फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया,
सागर मलिक

डोईवाला पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र हर्रावाला मे जागरण के दौरान पुलिस टीम के साथ अभद्रता व सरकारी कार्याे मे बाधा उत्पन्न करने वाले फरार चल रहे 01 वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।*

घटना में शामिल 07 अन्य अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
दिनांक 15.04.2025 को कोतवाली डोईवाला पर वादी/कानि0 आशीष राठी चौकी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि वादी व कानि0 मंजीत कुमार दिनांक: 14.04.2025 को चौकी हर्रावाला पर रात्रि चीता डयूटी मे नियुक्त था, तो ऱात्रि मे कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि माता मन्दिर हर्रावाला पर जागरण में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे चल रहा है। सूचना पर दोनो कर्मी डीजे बंद कराने गये तो अभियुक्तगण 1-गोलू, 2-सागर, 3-निक्कू 4-अनिल, 5-सौरव, 6-अंकित पासवान,7- विनय पासवान व अज्ञात पुरुष एंव महिलाओं द्वारा ड्यूटीरत चीता कर्म0गण को रोकते हुए उनके साथ हाथापाई कर गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देकर अभद्रता व मारपीट में वादी के सिर में चोट आना तथा वादी द्वारा घटना की वीडियो बनाने का प्रयास करने पर वादी का मोबाईल गिराकर क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में दिया गया। विपक्षीगणों द्वारा जागरण हेतु ली गयी अनुमति मे निर्गत आदेश-निर्देशो का पालन नही किया गया, जबकि अनुमति मे स्पष्ट रूप से अंकित था कि आयोजनकर्ता द्वारा अनुमति मे निर्गत सभी निर्देशो का पूर्ण पालन किया जाएगा। प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-96/2025 धारा: 191(2)/132/121(1)/126(2)/223(बी)/351(3) /352/324(2)/3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए दून पुलिस द्वारा पूर्व मे दिनांक 16-04-2025 को घटना में 07 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उक्त घटना की जांच के दौरान घटना में एक अन्य अभियुक्त विनोद कुमार का संलिप्त होना प्रकाश में आया। जो घटना के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस बल द्वारा उसके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 19-04-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विनोद कुमार उर्फ स्प्रिंग* को रेलवे स्टेशन हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया, जहां से संभवत: अभियुक्त कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त: विनोद कुमार उर्फ स्प्रिंग पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी मनीराम रोड ऋषिकेश थाना ऋषिकेश देहरादून उम्र-23

पुलिस टीम:
01: अ0उ0नि0प्रेम सिंह
02: हे0कां0 दरबान नेगी
03: कां0 दिनेश रावत

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: MDDA के वीसी बंशीधर तिवारी की महत्वपूर्ण बैठक

Sun Apr 20 , 2025
देहरादून: MDDA के वीसी बंशीधर तिवारी की महत्वपूर्ण बैठक,सागर मलिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग व ग्रीन बिल्डिंग के मानकों का हो सख्ती से पालन गर्मी का प्रकोप एक बार फिर देहरादून शहर में तेजी से देखने को मिल रहा है। ऐसे में हरियाली, भूजल स्तर में सुधार इत्यादि के मद्देनजर मसूरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement