विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार, नरसिंहार एवं मदिरों को तोड़े जाने के विरोध में रोश प्रदर्शन उपरांत पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाने के लिए माननीय सुश्री राष्ट्रपति जी के नाम डिप्टी कमिश्नर, फिरोजपुर को दिया गया मेमोरेंडम

(पंजाब) फिरोजपुर 21 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर और जिले की अन्य सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की तरफ से पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार नरसंहार एवं मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए बताया गया कि मुस्लिम भीड़ द्वारा 11 अप्रैल 2025 को वक्फ बोर्ड के कानून के विरोध की आड़ में 200 से अधिक हिंदुओं के घरों और व्यावसायिक संस्थाओं को जलाया गया सैकड़ो हिंदुओं को बुरी तरह से घायल किया गया और 500 से अधिक हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद से पलायन करने को विवश किया गया व दर्जनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिस से हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है और हिंदुओं को त्यौहार मनाने के लिए सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है वहां पर हिंदू अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। इसके लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाने के लिए सुश्री राष्ट्रपति जी के नाम माननीय डिप्टी कमिश्नर साहिबा फिरोज़पुर को प्रदर्शन के बाद मेमोरेंडम दिया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विजय बहल, विभागाध्यक्ष हरीश गोयल, जिला मंत्री नरेश गोयल, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल धवन, संगठन मंत्री अजय जैन, आरएसएस से सुशील गुप्ता, अशोक गुप्ता, बजरंग दल से योगेश बंसल, हरीश पाठक, वरिन्द्र चावला, बीजेपी से दविन्दर बजाज, दविन्दर कपूर, विक्रमजीत सिंह पोजोके व और कई संस्थाओं से गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ

Tue Apr 22 , 2025
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ (ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ,21 ਅਪ੍ਰੈਲ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸੇਵੀਅਰ ਸਿੰਘ ਵੱਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਡਾ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਉਬਰਾਏ ਅਤੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement