Uncategorized
एंजल प्ले वे स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस

एंजल प्ले वे स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : एंजल प्ले वे स्कूल, शांति नगर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल के बच्चों को पेड़-पौधों के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल की प्रिंसीपल सुमन दहिया ने बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमारा समस्त जीवन पेड़ों पर निर्भर है। पेड़ो से हमें फल, आक्सीजन, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज प्राप्त होता है। हमें हर वर्ष नए पेड़ लगाने चाहिए।
इस अवसर पर रितु शर्मा, किरण बाला, प्रवीन, मीना, सोनम, दर्शना देवी, अंजनि गौतम, मेघा रावत सहित स्कूल के बच्चे मौजूद थे।