यदुवंशी शिक्षा निकेतन हांसी में मनाया गया धरती दिवस

यदुवंशी शिक्षा निकेतन हांसी में मनाया गया धरती दिवस।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हांसी 22 अप्रैल : धरती दिवस के उपलक्ष में यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल हांसी में ए डी ए नीलम राय हांसी के जुड़वा बच्चों गुनीत राय व गुहान राय के साथ-साथ लिटिल चैंप रिहान राय ने भी पर्यावरण बचाओ और पेड़ लगाओ का संदेश दिया। बच्चों ने हरी भरी धरती व नीला पानी बनकर यह समझाने का प्रयास किया कि हमें धरती पर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर हरा रखने की आवश्यकता है। धरती पर मौजूद पानी को प्रदूषण से बचाते हुए पृथ्वी पर हो रहे जल प्रदूषण को रोकने की बेहद आवश्यकता है। राव बहादुर सिंह (चेयरमैन यदुवंशी ग्रुप आफ स्कूलस व पूर्व विधायक) प्रिंसिपल सुनील कुमार, अध्यापक अनु मिश्रा व मोनिका शर्मा ने बच्चों कि इस प्रस्तुति पर उन्हें बधाई प्रेषित की है क्योंकि इस उम्र में बच्चों की जो पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता है वह काबिले तारीफ है। आज पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने पौधारोपण कर अपनी सेलिब्रेशन को पूरा किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरपीआई (आठवले) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के लिए दिया न्यौता

Wed Apr 23 , 2025
आरपीआई (आठवले) के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने 25 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के लिए दिया न्यौता। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सोनू कुंडली ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा […]

You May Like

advertisement