उत्तराखंड में अब सभी न्यायिक अफसरों को मिलेगे गनर, पुलिस हेडक्वार्टर को पत्र लिखा,

सागर मलिक

*उत्तराखंड में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जा सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मांग पर शासन को पत्र लिखा,

उत्तराखंड में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जा सकते हैं। न्यायिक अधिकारियों की मांग पर शासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य गृह विभाग की ओर से पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर समस्त न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में सुस्पष्ट आख्या के साथ प्रस्ताव मांगा गया है।

न्यायिक अधिकारी अपराधियों और अन्य लोगों से उत्पन्न खतरों के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। निर्णय कई बार हर किसी के लिए सुखद नहीं होते हैं। ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग न्यायिक अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों की ओर से परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई थी

इस संबंध में महानिबंधक उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से भी शासन को पत्र लिखा गया था। न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा दिए जाने का यह मामला वर्ष 2022 से लंबित है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारी या गनर दिए जाने के मामले का परीक्षण किया जा रहा है। शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

जिला जज और हाईकोर्ट के जजों को मिलती है सुरक्षा

उत्तराखंड में न्यायिक अधिकारियों की संख्या करीब 300 के आसपास है। वर्तमान में उच्च न्यायालय में तैनात न्यायाधिपति और जिला मुख्यालयों में तैनात जिला जज को ही पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाती है।

खास बातें
● पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सुस्पष्ट आख्या के साथ प्रस्ताव मांगा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहलगाम अटैक: सीएम धामी आतंक वाद पर जीरो टॉलरेंस, सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करार जवाब

Fri Apr 25 , 2025
पहलगाम अटैक: सीएम धामी आतंक वाद पर जीरो टॉलरेंस, सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करार जवाब,सागर मलिक *प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं। * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement