देहरादून: नव नियुक्त दायित्वधारियों ने राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की

देहरादून: नव नियुक्त दायित्वधारियों ने राज भवन में राज्यपाल से मुलाकात की,
सागर मलिक

उत्तराखंड: 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन में उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को विभिन्न विभागों में नियुक्त दायित्वधारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने सभी दायित्वधारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की।

इस अवसर पर दायित्वधारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दायित्वों के प्रभावी निर्वहन से न केवल योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन होगा, बल्कि अनुश्रवण और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जब दायित्व के साथ पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा जुड़ जाती है, तभी सुशासन की सच्ची आधारशिला रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सभी दायित्वाधारी सेवा और कल्याण की भावना के साथ लोगों की आकांक्षाओं में खरा उतरने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक पर्यटन, कृषि एवं स्थानीय उत्पादों और वैलनेस का अनमोल वरदान प्राप्त है, इन क्षेत्रों में कार्य कर हम प्रदेश की आर्थिकी को बढ़ा सकते हैं। उत्तराखण्ड को देवभूमि कहते हैं, यह केवल अपनी आध्यात्मिकता के लिए ही नहीं, बल्कि वीरता, प्रकृति, संस्कृति और सेवा भावना के लिए भी जाना जाता है। ऐसी पवित्र भूमि पर कार्य करने का अवसर एक सौभाग्य है, और आप सब इस सौभाग्य के सहभागी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कथन के अनुसार 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सभी दायित्वधारी जनसेवा को अपना मूल मंत्र बनाते हुए, निष्ठा, कर्मठता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेकर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर अनेक दायित्वधारी मौजूद रहे।

इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में गैरहाजिर सरकारी शिक्षक होगे बर्खास्त

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड में गैरहाजिर सरकारी शिक्षक होगे बर्खास्त,सागर मलिक विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियां होंगी दूर देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किया जायेगा।इसके लिये विभागीय अधिकारियों को कोटिकरण के ठीक से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयों में लम्बे समय […]

You May Like

Breaking News

advertisement