यूनिवर्सिटी के दुकानदारों, अग्रवाल समाज व मैसी सदस्यों ने बंद रखी दुकानें

यूनिवर्सिटी के दुकानदारों, अग्रवाल समाज व मैसी सदस्यों ने बंद रखी दुकानें।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
 
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा एवं मैसी के सदस्यों ने पहलगाम में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश की भांति कुरुक्षेत्र में भी सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों एवं दुकानदारों में भारी गुस्सा है। शनिवार को अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा एवं मैसी के सदस्यों सहित कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मार्किट के दुकानदारों ने भी कुरुक्षेत्र के अन्य बाजारों की भांति दोपहर तक दुकानें बंद रखी। साथ ही मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मार्किट के प्रधान अजय गुप्ता ने बताया कि सभी दुकानें बंद रही। उन्हें विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी सहयोग किया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मार्किट में गिरीश मेहता, राम कुमार, कृष्ण वर्मा, सुनील कुमार, रजनीश चुघ, संजय वधवा, प्रवीण कुमार, विक्रम वधवा, दीपक कुमार, महावीर मित्तल सहित अन्य दुकानदारों का सहयोग रहा। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान मुनीश मित्तल, कपिल मित्तल, संजीव गर्ग, प्रमोद बंसल, बीबी जिंदल, अशोक गर्ग, जंग बहादुर सिंगला, विजय गर्ग, नरेश सिंगला इत्यादि ने कहा कि पूरा देश दुखी और गुस्से में है। पहलगाम आतंकी हमले में खोए हर जीवन का हिसाब लिया जाना चाहिए।
एकत्रित लोग एवं बंद यूनिवर्सिटी मार्किट दुकानें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भावी शिक्षिकाओं का आयोजित हुआ विदाई समारोह

Sat Apr 26 , 2025
भावी शिक्षिकाओं का आयोजित हुआ विदाई समारोह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री जयराम महिला बीएड कालेज के विदाई समारोह में सतिन्द्र बनी मिस फेयरवेल। कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : देशभर के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा […]

You May Like

Breaking News

advertisement