विधान सभा एआरओ की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

विधान सभा एआरओ की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 30 अप्रैल : हरियाणा विधानसभा सचिवालय में सेवारत सहायक स्वागत अधिकारी जगदीप सिंह ढांडा बुधवार को सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर सचिवालय की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व उपाध्यक्ष चौ. अकरम खान व बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने जगदीप सिंह के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। इस अवसर पर उन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कल्याण ने कहा कि जगदीप सिंह ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं विनम्र स्वभाव से सचिवालय को सेवा दी है। उन्होंने 41 वर्षों तक इस सचिवालय में अपनी सेवाएं दीं है। उनके सेवाकाल की समर्पण भावना सराहनीय रही हैं।
हरियाणा विधानसभा सचिवालय में एआरओ जगदीप सिंह ढांडा की सेवानिवृत्ति के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व उपाध्यक्ष अकरम खान और अधिकारी गण।
हरियाणा विधानसभा की नव गठित कमेटियों की बैठक 2 मई को हरियाणा निवास में
चंडीगढ़, 30 अप्रैल
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण 2 मई को विधान सभा की नवगठित समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में सुबह 11:00 बजे होगी।
इस बैठक का उद्देश्य नवगठित समितियों के कार्यों, जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करना है ताकि विधानसभा की समितियां प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें तथा जनहित के मुद्दों पर ठोस अनुशंसाएं प्रस्तुत की जा सकें।
विधान सभा अध्यक्ष इस अवसर पर समितियों की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं संसदीय मर्यादाओं को लेकर चर्चा करेंगे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके और लोकहित के कार्यों को साधा जा सके।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव 02 से 04 मई तक

Thu May 1 , 2025
ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव 02 से 04 मई तक। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : गऊ घाट/परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम आश्रम में मानव सेवा ट्रस्ट (रजि.) मुम्बई के द्वारा ब्रज धाम आश्रम का तेरहवां वार्षिकोत्सव महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी अनंतानंद […]

You May Like

advertisement