उत्तराखंड में निकायों का हाल, क्लर्क सफ़ाई निरीक्षक और कनिष्ठ सहायक बन बैठे हैं अधिकारी

उत्तराखंड में निकायों का हाल, क्लर्क सफ़ाई निरीक्षक और कनिष्ठ सहायक बन बैठे हैं अधिकारी,
सागर मलिक

पिछले साल दिसंबर में राज्य लोक सेवा आयोग से 63 नए ईओ मिले थे। इनमें से 55 ने कार्यभार संभाल भी लिया है। 20 पुराने ईओ मिलाकर 75 अधिकारी विभाग के पास मौजूद हैं। 106 नगर निकाय हैं।

उत्तराखंड के 46 नगर निकायों में सफाई निरीक्षक, क्लर्क, कनिष्ठ सहायक, लेखाकार, सहायक लेखाकार कर्मचारी सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी जैसे अहम पदों पर बैठे हैं। वह भी तब जबकि शहरी विकास विभाग के पास 20 पुराने और 63 नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) मौजूद हैं। चिंताजनक बात तो ये भी है कि कई निकायों में दूसरे विभागों के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाकर प्रभारी ईओ बना दिया गया है।

शहरी विकास विभाग को पिछले साल दिसंबर में राज्य लोक सेवा आयोग से 63 नए ईओ मिले थे। इनमें से 55 ने कार्यभार संभाल भी लिया है। 20 पुराने ईओ मिलाकर 75 अधिकारी विभाग के पास मौजूद हैं। 106 नगर निकाय हैं। छोटे निकायों में इन ईओ को दोहरी जिम्मेदारी देने जैसे फैसले के बजाए विभाग ने निकायों में पहले से विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है। इस कारण उनका मूल काम भी प्रभावित हो रहा है।

इन निगमों में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त

नगर निगम देहरादून में कर एवं राजस्व अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान और मुख्य सफाई निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान, नगर निगम ऋषिकेश में कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश सिंह रावत, नगर निगम हरिद्वार में कर एवं राजस्व अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, नगर निगम कोटद्वार में सहायक लेखाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा और कर एवं राजस्व अधीक्षक अजय कुमार इष्टवाल, नगर निगम पिथौरागढ़ में कर एवं राजस्व अधीक्षक राजदेव जायसी, नगर निगम अल्मोड़ा में कर एवं राजस्व अधीक्षक भरत त्रिपाठी को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है।

कनिष्ठ सहायकों को भी बनाया प्रभारी ईओ

शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका शिवालिक नगर में कनिष्ठ सहायक सुभाष कुमार, नगर पालिका खटीमा में कनिष्ठ सहायक दीपक शुक्ला को प्रभारी अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार, नगर निगम देहरादून में मुख्य सफाई निरीक्षक राजबीर चौहान, नगर पंचायत भगवानपुर में सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका बडकोट में मुख्य सफाई निरीक्षक जयनंद सेमवाल, नगर पंचायत भीमताल में सफाई निरीक्षक उदयवीर सिंह, नगर पालिका किच्छा में सफाई निरीक्षक गुरमीत सिंह, नगर पंचायत गुलरभोज में मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार भारती को प्रभारी ईओ बनाया गया है।

प्रतिनियुक्ति पर भी लाए जा रहे अधिशासी अधिकारी

नगर पालिका लक्सर में मोहम्मद कामिल को प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभाग से लाया गया है। नगर पालिका पिरान कलियर में भी पंचायती राज विभाग से एक कर्मचारी को लाया गया था, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे कर दिया था। नगर पालिका टनकपुर में हॉर्टिकल्चर विभाग से भूपेंद्र प्रकाश जोशी को प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सशक्त भू कानून विधेयक को राजभवन से मिली मंजूरी, विस सत्र में हुए थे पारित, नौ और विधेयकों पर भी मुहर

Fri May 2 , 2025
उत्तराखंड: सशक्त भू कानून विधेयक को राजभवन से मिली मंजूरी, विस सत्र में हुए थे पारित, नौ और विधेयकों पर भी मुहर, सागर मलिक लंबे समय से जिस सशक्त भू कानून की मांग उत्तराखंड में हो रही थी, उस विधेयक पर राजभवन से मंजूरी मिल गई है। उत्तराखंड में सशक्त […]

You May Like

advertisement