उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई, अवैध मदरसा ध्वस्त

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सख़्त कार्रवाई, अवैध मदरसा ध्वस्त,
सागर मलिक

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। धामी सरकार ने अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। तड़के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में जिला प्रशासन ने एक अवैध मदरसे को ध्वस्त कर दिया।

यह अवैध मदरसा अल्जनीयातुल हुसैनिया के नाम से कुरैया ग्राम, रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थापित किया गया था। कुछ समय पहले जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों के सर्वे के दौरान इसे चिन्हित किया था। इसके बाद प्रशासन ने मदरसे के खिलाफ नोटिस जारी कर उसे भूमि संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

क्योंकि यह मदरसा बिना मान्यता के चल रहा था, प्रशासन ने इसे कुछ दिन पहले सील कर दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने आज तड़के इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस मदरसे ने करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

एडीएम नजूल पंकज उपाध्याय ने बताया कि शासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए था और बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था और 30 अप्रैल तक का समय दिया था। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो आज इसे अतिक्रमण मुक्त किया गया और भूमि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।

ध्वस्तीकरण के दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने इन अधिकारियों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व,

Sun May 4 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने इन अधिकारियों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व, सागर मलिक उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और मुख्य सचिव […]

You May Like

Breaking News

advertisement