युवती ने धर्म बदलकर रचाया विवाह, चाचा-चाची से बताया जान का खतरा, एसएसपी से सुरक्षा की मांग

युवती ने धर्म बदलकर रचाया विवाह, चाचा-चाची से बताया जान का खतरा, एसएसपी से सुरक्षा की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बारादरी क्षेत्र में प्रेमी के साथ घर से लापता हुई युवती मंतशा ने धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह कर लिया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपने विवाह की पुष्टि करते हुए खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। साथ ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए बरेली एसएसपी से सुरक्षा की मांग की है।
मंतशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह वरमाला और शादी के जोड़े में नजर आ रही है। वीडियो में मंतशा ने बताया कि वह स्वेच्छा से हरीशंकर उर्फ लुक्का के साथ गई थी और अब उससे शादी कर चुकी है। उसका कहना है कि उस पर कोई दबाव नहीं है और वह अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट है।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने प्रेमी हरीशंकर और उसके परिजनों के खिलाफ बारादरी थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने दावा किया कि उसके चाचा-चाची उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, जिस कारण वह थाने जाकर बयान नहीं दे सकती। वीडियो में मंतशा ने कहा, “अगर मैं थाने गई, तो चाचा-चाची रास्ते में ही मुझे जान से मार देंगे। इसलिए मेरी गुजारिश है कि मेरे इस बयान को गंभीरता से लिया जाए और मुझे सुरक्षा दी जाए।
एक अप्रैल को युवती के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने दूसरे समुदाय के कुछ लोगों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल भी बन गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के सामने आने और बयान देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मंतशा ने अपील की है कि उसके ससुराल पक्ष को परेशान न किया जाए क्योंकि वह स्वेच्छा से उनके साथ रह रही है और पूरी तरह सुरक्षित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र की नदी में डूब कर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon May 5 , 2025
राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र की नदी में डूब कर मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शनिवार शाम राजश्री मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के दो छात्र शनिवार शाम नदी में नहाते समय डूब गए थे एक छात्र आराध्य शर्मा को ग्रामीणों […]

You May Like

Breaking News

advertisement