देहरादून: ठप रही बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई,

देहरादून: ठप रही बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था लड़खड़ाई,

सागर मलिक

*शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हरबर्टपुर व सहसपुर में सात घंटे तक बिजली बाधित रहने के कारण लोगों को गर्मी झेलनी पड़ी साथ ही पेयजल व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। उधर विकासनगर के एनफील्ड क्षेत्र में भी दिनभर बिजली न आने से लोग असुविधाओं हुई। ढकरानी स्थित जलविद्युत गृह में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते रविवार को हरबर्टपुर व सहसपुर उपखंड क्षेत्र के शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुबह दस से सायं पांच बजे तक बंद रही। जिसके कारण हरबर्टपुर, ढकरानी, हरिपुर ढालीपुर, कुल्हाल समेत शिमला बाइपास मार्ग के सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति बंद रही। लगातार सात घंटे तक बिजली बंद रहने के कारण घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बैटरी खत्म होने के कारण लोगों के मोबाइल भी ठप हो गए। उधर विकासनगर शहर के एनफील्ड क्षेत्र में बिजली का अघोषित संकट स्थानीय निवासियों को झेलना पड़ा।सुबह से लेकर सायं तक बिजली ठप रहने से लोग अपने घरों में परेशानी से जूझते रहे। हालांकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के बंद रहने की कोई पूर्व सूचना ऊर्जा निगम के माध्यम से नहीं दी गई थी लेकिन, उपखंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि एनफील्ड फीडर से संबंधित क्षेत्र में बंच केबल बदलने का कार्य चल रहा है। जिसके कारण आपूर्ति बाधित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: 10 हज़ार का इनामी गो तस्कर की गिरफ्तारी

Tue May 6 , 2025
देहरादून: 10 हज़ार का इनामी गो तस्कर की गिरफ्तारी,सागर मलिक देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम ने गौवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे […]

You May Like

Breaking News

advertisement