देहरादून: एयरपोर्ट पर खुला हाउस ऑफ हिमालयाज का स्टोर, केद्रीय कृषि मंत्री और सीएम धामी ने किया शुभारंभ,

देहरादून: एयरपोर्ट पर खुला हाउस ऑफ हिमालयाज का स्टोर, केद्रीय कृषि मंत्री और सीएम धामी ने किया शुभारंभ,
सागर मलिक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने देहरादून एयरपोर्ट पर चेक इन क्षेत्र में हाउस ऑफ हिमालयाज स्टोर का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दून एयरपोर्ट पर वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाउस ऑफ हिमालयाज का शुभारंभ किया गया है। इस स्टोर में यात्रियों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हर्बल प्रोडक्ट्स, जैविक शहद, दालें, परिधान, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन आसानी से उपलब्ध होगे,

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे चारधाम यात्रा देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुगम और आसान हुई है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयाज में बैठकर चाय पी,

जिसके बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हुए। जबकि शिवराज सिंह चौहान इंडिगो की उड़ान से दिल्ली रवाना हुए। इस अवसर पर गणेश जोशी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कार्यकारी निदेशक दीपक चमोली, उपमहाप्रबंधक नितिन कादियान आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ से सरकार चिंतित, मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाया

Thu May 8 , 2025
उत्तराखंड: सरकारी तंत्र में बाहरी लोगों की घुसपैठ से सरकार चिंतित, मुख्य सचिव ने कड़ा रुख अपनाया,सागर मलिक मुख्य सचिव ने बिना इजाजत सरकारी काम में बाहरी लोगों को रखे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरकारी […]

You May Like

advertisement