एसपी साउथ कार्यालय का हुआ जीर्णोद्धार, एसएसपी ने किया उद्घाटन

एसपी साउथ कार्यालय का हुआ जीर्णोद्धार, एसएसपी ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस लाइन स्थित एसपी साउथ कार्यालय अब पूरी तरह नए रंग-रूप में नजर आएगा। बुधवार को इसका जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। पहले यह कार्यालय बेहद सामान्य हालत में संचालित हो रहा था, लेकिन अब इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया गया है।
कार्यालय के अंदर बैठने की बेहतर व्यवस्था, दस्तावेजों की सुरक्षित फाइलिंग के लिए नई अलमारियां और पूरे परिसर को नया लुक दिया गया है। उद्घाटन के दौरान एसएसपी अनुराग आर्य ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग में सुधार सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलना भी उतना ही जरूरी है।
इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह और एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नए ऑफिस को देखकर अधिकारियों ने भी संतोष जताया और कहा कि अब एसपी दक्षिणी का दफ्तर न सिर्फ दिखने में बेहतर हो गया है, बल्कि अब वहां काम करना भी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीआरवी 155 की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा

Fri May 9 , 2025
पीआरवी 155 की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पीआरवी 155 की रात्रि लगभग 2 बजे गश्त के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा पकड़ा गया।जानकारी करने पर पीआरवी 155 पर नियुक्त कांस्टेबल गौरव गौतम एवं मुकेश कुमार होमगार्ड द्वारा बताया गया कि रात्रि गश्त के […]

You May Like

Breaking News

advertisement