साली की शादी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

साली की शादी में विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भुता क्षेत्र में साली की शादी के दौरान हुए विवाद के बाद घर लौटे एक युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। सूचन के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रहा है, कि युवक ने क्यों फांसी लगाई। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
भुता के भवुआ निवासी विकास पुत्र रामकुमार दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह दिल्ली में अपनी पत्नी, दो बेटियों, माता-पिता और भाई के साथ रहता था। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल भुता क्षेत्र में साली की शादी में शामिल होने के लिए आया था। परिवारजनों के अनुसार विवाह समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विकास का कुछ लोगों से कहासुनी और विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि वह रात में ही समारोह बीच में छोड़कर अपनी पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर अकेले घर वापस लौट आया।
सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि विकास का शव घर के अंदर एक कमरे में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर परिजन बदहवास हो गए और गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, जिसे घटना की सूचना दी गई, रोती-बिलखती हुई मायके से मौके पर पहुंची, जहां वह अपने पति को मृत देखकर बेसुध हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
भुता थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाह समारोह में किससे और किन परिस्थितियों में विवाद हुआ था, जिसने विकास को इतना आहत किया कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने जैसा कठोर कदम उठा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन में विद्युत विभाग

Tue May 20 , 2025
बिजली चोरी के खिलाफ एक्शन में विद्युत विभाग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में सुबह बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया मचा हड़कंप आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सुबह सुबह कांबिंग अभियान चलाया गया इस दौरान करीब 600 कनेक्शन की […]

You May Like

advertisement