Uncategorized

हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने किया जेल का निरीक्षण

हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने किया जेल का निरीक्षण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बंदी महिला व पुरुषों से मिलीं और समस्याएं जानी।

कुरुक्षेत्र, 22 मई : हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला चेयरपर्सन रेणू भाटिया द्वारा जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड में पहुंच कर महिला बन्दियों से उनके रहन-सहन व उनको मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त पुरूष बन्दियों की जेल में समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महिला व पुरूष बन्दियों द्वारा जिला जेल पर कोई भी समस्या नही होने बारे बताया गया। इसके अतिरिक्त रेणू भाटिया द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए बुराई की राह छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने का सन्देश दिया और भविष्य में बन्दियों से बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर शिवेन्द्र पाल, उप- अधीक्षक जेल ने अपने संबोधन में कहा कि जेल प्रसाशन समय समय जेल बंदियों की समस्याए पूछी जाती है और अगर कोई समस्या होती है तो उन्हें दूर किया जाता है। रेणू भाटिया के साथ सविता राणा, प्रोटक्शन ऑफिसर, कुसुम कम्बोज, सी.डी.पी.ओ., शैलजा सैनी, वन स्टॉप सैन्टर इन्चार्ज, कुलबीर कौर एवं बलजीत सिंह निरीक्षक हरियाणा पुलिस साथ थे। इस अवसर शिवेन्द्र पाल, उप-अधीक्षक जेल (सु. ) रमेश कुमार, लाईन अधिकारी व पाला राम, उप-सहायक अधीक्षक जेल व समस्त कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel