बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने का वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को दिया ज्ञापन

बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने का वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब ने बरेली में आई.टी.पार्क विकसित करने के लिये प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि बरेली शहर के युवक इधर-उधर न भटकें इसलिए बरेली में गुड़गांव, नोएडा,पुणे, हैदराबाद,बैंगलौर की तर्ज पर आई. टी.पार्क विकसित किया जाए।ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि बरेली दिल्ली लखनऊ के मध्य होने के कारण यहाँ रेल और हवाई सेवा की अच्छी सुविधा भी है।इस ज्ञापन को तत्काल कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को भी भेजा गया है। ज्ञापन देने के समय मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,अतुल कपूर,मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, मुकेश सक्सेना और राजेश सक्सेना उपस्थित रहे।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञ कर प्रधानाचार्या को आर्य समाज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Mon May 26 , 2025
यज्ञ कर प्रधानाचार्या को आर्य समाज ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर में आर्य समाज फरीदपुर में साप्ताहिक यज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। जिसमें किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका डॉक्टर बीनू सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्य समाज मंदिर के […]

You May Like

advertisement