बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित

बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेट नामित
बदायूँ: 03 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । जनपद बदायूँ में आगामी 07 जून 2025 (चंद्रदर्शन के अनुसार) ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व मनाया जाएगा। बकरीद पर कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय द्वारा आदेश जारी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को बदायूँ नगर क्षेत्र एवं समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट को उनके क्षेत्र में जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है। उन्होंने विभिन्न विभागीय 23 अधिकारियों को थानावार मजिस्ट्रेट नामित किया है। इसके अतिरिक्त 11 अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 05 अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में आरक्षित रखे गए हैं।
 जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए हैं कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट्स, नगर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उत्तरदायी होंगे। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समय से तैनाती करते हुए उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। पर्व के दृष्टिगत जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
🌹🪴🌺

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Wed Jun 4 , 2025
सीएम के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सफाई अभियानबदायूँ: 03 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । मा० मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सोमवार सांय को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 05 जून 2025 को गंगा दशहरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement