Uncategorized

पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर में इशिका और सीनियर में तनु रहीं प्रथम

पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर में इशिका और सीनियर में तनु रहीं प्रथम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब द्वारा पर्यावरण दिवस की पूर्व बेला पर पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें डॉ. सुशीला गिरीश इंटर कालेज की कक्षा 6 की छात्रा इशिका ने प्रथम तथा सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की तनु कश्यप प्रथम रहीं।जूनियर वर्ग में अंजलि द्वितीय तथा फैजा हुसैन तृतीय साथ पर रहा। सीनियर वर्ग में नीतू मौर्य द्वितीय तथा उर्वशी शर्मा तृतीय स्थान पर रही। कोमल और त्रिशिका को सांत्वना पुरस्कार मिला।सभी ने स्वच्छ पर्यावरण को संदेश देते हुए एक से एक अच्छे शानदार पोस्टर बनाये। बच्चों और क्लब के सदस्यों ने तुलसी, मीठी नीम,नीबू,अशोक, जामुन के पौधे भी लगाए। पीयूष गुप्ता को पर्यावरण मित्र का सम्मान भी दिया गया। सभी विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ,इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना,जितेंद्र सक्सेना, साधना गुप्ता, डॉ. सुरेश रस्तोगी ने प्रदान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्र और इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी लोगों से कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सेवा करें। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel