पंचायत चुनाव को लेकर ताजा अपडेट: प्रदेश सरकार 15 जुलाई तक होने है पंचायत चुनाव

पंचायत चुनाव को लेकर ताजा अपडेट: प्रदेश सरकार 15 जुलाई तक होने है पंचायत चुनाव,

सागर मलिक

सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है।

प्रदेश हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में 15 जुलाई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आज कैबिनेट में संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव आ सकता है। प्रस्ताव को फिर से राजभवन भेजे जाने के साथ ही चुनाव की तिथि भी तय कर दी जाएगी।

प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए सरकार विचलन के माध्यम से अध्यादेश लाई थी। जिसे राजभवन की ओर से यह कहते हुए लौटा दिया गया कि यह स्पष्ट नहीं हैं। जिसे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायी के स्पष्ट नोट के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।

आज कैबिनेट में होगी चर्चा
ऐसे में अगले 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। जिसे देखते हुए पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के बजाए अगले डेढ़ महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इस संशोधित अध्यादेश में अब यह स्पष्ट किया जा सकता है कि इस तिथि को चुनाव करा लिया जाएगा।

पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है। इससे संबंधित राजभवन से लौटाए गए अध्यादेश के प्रस्ताव में जो भी आपत्ति लगाई गई थी, उनका निपटारा किए जाने के बाद इसे फिर से राजभवन को भेजा जाएगा। – चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पंचायतीराज।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: जमीन घोटाला, जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह के निलंबन के बाद IAS मयूर दीक्षित ने कार्य भार संभाला

Thu Jun 5 , 2025
हरिद्वार में जमीन घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद आज आईएएस मयूर दीक्षित ने कार्यभार संभाला। हरिद्वार जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निलंबन के बाद आज बुधवार को आईएएस मयूर दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement