बलरामपुर 06 जून 2025/ जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 09 जून 2025 को जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में स्वतंत्र माइक्रोफिन, री-इंडिया स्कील्स रिलेटेड ऑफ एजुकेशन(मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी) एवं एस.बी.आई. लाईफ इन्सोरेन्स सीओ. लिमिटेड कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में फिल्ड ऑफिसर के 20, कलेक्शन ऑफिसर के 10, सुपरवाइजर के 20, सर्वेयर के 200, लाईफ मित्र के 63, पी.ओ.एस.पी. के 33 पदों पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
बलरामपुर 06 जून 2025/ स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 जिला स्तर पर स्थानांतरण 14 से 25 जून 2025 तक किया जाना है। जिले में स्थानांतरण के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के मामलों में उनके संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या के अधिकतम 10 प्रतिशत […]