ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से लगाई गई ठंडे मीठे पानी की छबील

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 7 जून : धर्मनगरी में शनिवार को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की ओर से रेलवे रोड स्थित पंजाब फार्मेसी पर ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। जिसमें राहगीरों ने ठंडा शर्बत पीकर भीषण गर्मी से निजात पाई। पत्रकार एकता संघ के सदस्य व पदाधिकारी आते-जाते लोगों को शरबत पिलाते नजर आए। प्रधान सुरेन्द्र कुमार कौशिक के अनुसार निर्जला एकादशी सनातन धर्म में महत्वपूर्ण एकादशी है जो भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है। सभी पत्रकारों ने पूरा दिन आने जाने वाले राहगीरों के लिए उत्साह एवं सेवाभाव से शरबत वितरित किया।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पहले भी कई सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहा है। कुछ दिन पहले ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने जाट धर्मशाला में जाट सभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया था, शुक्रवार को कुरुक्षेत्र प्रशासन के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया था इसमें भी ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक दलबीर मालिक ने कहा कि हमारा संघठन समय समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देता रहा है और आगे भी इसी तरह से देता रहेगा। फिर चाहे वह पत्रकारिता का क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हमारा संघठन समाज हित में अपना कार्य जारी रखेगा।
इस अवसर पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देस राज भटनागर, मुख्य संरक्षक दलबीर मालिक, संरक्षक सुशील शर्मा, प्रदेश मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, जिला प्रधान सुरेन्द्र कौशिक, जिला उप प्रधान संजीव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कौशिक, जिला सचिव अजय शर्मा, गुरदीप सिंह, अमित गर्ग के साथ साथ समाजसेवी रोहित, गगन,भूषण कुमार, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, राजेश शर्मा, दर्शन चुघ, विकास जिंदल, गगन कोहली, अतुल जुनेजा अमित अरोड़ा, शुभम बंसल व राजेंद्र धीमान आदि ने जल सेवा में भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : नेहा सिंह

Sat Jun 7 , 2025
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : नेहा सिंह वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर थानेसर शहर को बनाना है नीट एंड क्लीन, लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी। कुरुक्षेत्र, 7 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि […]

You May Like

advertisement