शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : नेहा सिंह

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर रखना होगा स्वच्छता पर फोकस : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर थानेसर शहर को बनाना है नीट एंड क्लीन, लोगों की भागीदारी बहुत जरूरी।

कुरुक्षेत्र, 7 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को निरंतर अपने प्रयास जारी रखने होंगे। इस शहर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना होगा। इस शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम नागरिक के सहयोग की भी निहायत जरूरत होगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कुरुक्षेत्र जिले के सभी शहरों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एसडीएम को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2205 को लेकर थानेसर शहर को नीट एंड क्लीन बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे है। अब यह स्वच्छता महा अभियान धीरे-धीरे जन आंदोलन का स्वरूप धारण कर रहा है। इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान जरूर देना होगा। सभी के सांझे प्रयासों से ही स्वच्छता महाअभियान को सफल और यादगार बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से थानेसर को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए गए और पूरे शहर में स्वच्छता अभियान का असर देखने को मिला। इसके लिए नगर परिषद थानेसर के अधिकारी, कर्मचारी और पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस टीम ने पूरी मेहनत और मुश्कत के साथ शहर के सभी डंपिंग स्थलों को समाप्त करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य में भी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। थानेसर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस स्वच्छता अभियान के तहत शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं और एनजीओ भी पूरा सहयोग कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों व दुकानों के कचरे को किसी भी डंपिंग स्थल या सड़कों के किनारे ना फेंके अपितु डोर टू डोर आने वाले टिप्परों में ही कचरे को डाले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग महाकुंभ के लिए दिया जाएगा निमंत्रण: डा.जयदीप आर्य

Sat Jun 7 , 2025
कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग महाकुंभ के लिए दिया जाएगा निमंत्रण: डा.जयदीप आर्य वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पतंजलि योगपीठ की तरफ से 500 योग साधक पहुंचेंगे घर-घर, शाहबाद, लाडवा और इस्माइलाबाद से घर-घर पीले चावल देकर निमंत्रण देने का कार्य किया शुरू।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को ऐतिहासिक […]

You May Like

advertisement