मोहर्रम की तैयारियां शुरू इस्लामिक नया साल 1447 हिजरी की शुरू

मोहर्रम की तैयारियां शुरू इस्लामिक नया साल 1447 हिजरी की शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मोहर्रम की तैयारियां इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने, मुहर्रम,के दौरान की जाती हैं,यह महीना इमाम हुसैन इब्न अली और कर्बला की जंग की शहादत की याद में मनाया जाता है,जो करबला की जंग 61 हिजरी (680 ई.) में शहीद हुए थे।इस साल कलेण्डर के मुताबिक 27 जून को मोहर्रम की पहली तारीख 1447 हिजरी होगी,6 जुलाई को यौमे अशूरा मनाया जाएगा।बाकी चाँद दिखने के मुताबिक तारीख़ तय होगी।मोहर्रम की तैयारियों को लेकर इमामबाड़े में रंग पुताई,साफ सफाई की शुरुआत हो चुकी है,मलूकपुर पुलिस चौकी स्थित फतेह निशान खुर्शीद ख़ाँ का इमामबाड़े में पुताई का काम शुरू हो गया है,सुभाष नगर के मोहल्ला पुरवा बब्बन ख़ाँ स्थित चुम्मन बी का पुश्तेनी इमामबाड़ा 5 मोहर्रम को सजाया जायेगा, चुम्मन बी के इमामबाड़े में बड़ी तादाद में अकीदतमंद आते है और मन्नते मुरादे मानते है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि मोहर्रम हमें सब्र,हक़ और सच्चाई की सीख देता है,कर्बला के शहीदों की याद में सबिले लगाना,ज़रूरतमंदों की मदद,आपसी प्रेम भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को भी साफ सफाई के लिये ज्ञापन दिया जाएगा।
मस्जिद नोमहला शरीफ़ के मुफ़्ती मोहम्मद तौहीद रज़ा क़ादरी ने कहा कि वक़िया कर्बला 61 हिजरी व मुताबिक 580ई. को हुआ ये महीना इस्लाम का पहला महीना है हज़रत इमाम हुसैन की शहादत 10 मोहर्रम को हुई,हम सबको हज़रत इमाम हुसैन के बताएं हुए रास्ते पर मज़बूती के साथ शरीअत पर कायम रहना चाहिये,नमाज़ वक़्तों अदा करे, रोज़ा रखें,कर्बला की जंग हक़ और बातिल के लिये हुई,हक़ की हिफाज़त के लिये कर्बला के मैदान पर हज़रत इमाम हुसैन सहित 72 लोग शहीद हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी उद्यान में युवतियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Tue Jun 10 , 2025
गांधी उद्यान में युवतियों से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज ने कराई रिपोर्ट दर्ज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ईद के दिन गांधी उद्यान में घूम रही युवतियों से अभद्रता करने और उनके धर्म व पहचान को लेकर सवाल उठाने वाले हैदरी दल के सदस्यों पर पुलिस ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement