प्रभारी कलेक्टर ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

योग दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

वृहद पैमाने पर पौधरोपण करने के लिए कार्ययोजना बनाने कहा

  मोहला 10 जून 2025। प्रभारी कलेक्टर श्रीमती भारती चंद्राकर ने जिला अधिकारियों की बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में लंबित मामलों को शीघ्र निराकरण करने के लिए प्राथमिकता देने कहा। इसके साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और प्रगति की नियमित निगरानी रखने निर्देशित की। उन्होंने आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए विभागीय कार्यों में सुधार लाने कहा। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी और पारदर्शी तरीके अपनाने निर्देशित की।
       उन्होंने उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के कार्य में गुणवत्ता लाना और आम जनता को समय पर प्रभावी सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
        प्रभारी कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर अधिकारियों को तैयारी करने के लिए निर्देशित की। उन्होंने योग शिविरों और कार्यक्रमों का आयोजन करने आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित करने एवं लोगों को योग के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करने साथ ही योग प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों की व्यवस्था करने कहा गया। इसके साथ ही  कार्यक्रमों के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

     प्रभारी कलेक्टर ने बृहद पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को निर्देश दी। उन्होंने पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने निर्देशित की। पौधों की व्यवस्था और वितरण की योजना बनाने कहा। स्थानीय समुदाय और स्कूलों में पौधारोपण में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पौधारोपण के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दी। पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, नदी, नहर तालाबों के किनारे, शासकीय रिक्त भूमि पर वृहद पैमाने पर पौधरोपण करने निर्देशित की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गर्वना, डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कचरा बना कमाई का जरिया, स्वच्छता दीदियों की मेहनत से बदली ग्रामीणों की तक़दीर

Tue Jun 10 , 2025
 मोहला 10 जून 2025 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार स्वच्छता तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों […]

You May Like

advertisement